रानितराई। दक्षिण पाटन भाजपा मंडल के रानीतराई शक्ति केंद्र के डीडाभाठा रानीतराई बूथ में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत बूथ में पहुंच कार्य विस्तार योजना शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद बघेल द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर पार्टी संगठन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बूथ क्रमांक 196 व 197 के बूथ में समिति गठन किया गया जिसमे बूथ पालक ,युवा प्रभारी ,महिला प्रभारी ,सचिव, BLA 2 ,BLA ,BLO सदस्य सहित 30 सदस्यों का समिति बनाया गया । अन्य संगठन की चर्चा किया गया जिसमे पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू , पूर्व बूथ अध्यक्ष , मंडल कोषाध्यक्ष व सरपंच निर्मल जैन , डा हिमांचल साहू , कामता ठाकुर ,तरुण देवांगन , उत्तरा साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रानितराई शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया
