साइकिल स्टैंड ठेकेदार को निरस्त करने के लिए व्यापारी लोग ने सीएमओ को दिया ज्ञापन

उतई । नगर पंचायत उतई के साप्ताहिक आम बाजार में शुक्रवार को सायकल स्टैंड ठेकेदार और उनके कर्मचारियों द्वारा महिला व्यापारी एवं उसके लड़के के सिर को करसा से फोड़ दिया । और साथ में कई व्यापारी को भी गालियां दिया । और अभी लगभग डेढ़ माह ही हुआ है बाजार के नीलामी हुए और तीन व्यापारी से मार पीट कर चुका है । इस ठेकेदार के दबंगई से व्यापारी लोग काफी परेशान होके आज सोमवार को व्यापारी एवं छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना द्वारा नगर पंचायत उतई अधिकारी सीएमओ सोहेल कुमार को विज्ञापन दिया ।और व्यापारी लोग ने शिकायत किया की सायकल ठेकेदार व उनके कर्मचारियों द्वारा लगातार अवैध वसूली किया जा रहा है । एव गुंडागर्दी किया जा रहा हैं। इनसे हम सभी व्यापारी को काफी परेशानी हो चुके है । व्यापारी लोग ने साइकिल नीलामी को निरस्त करने की मांग किया । जिसमे सीएममो ने बैठक में इसकी चर्चा करेंगे और सही सुझाव निकालेंगे इस दौरान छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के सेनानी एवं व्यापारी लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *