ग्राम परसवानी में धूल और उबड़ – खाबड़ रोड से परेशान राहगीर, रोड निर्माण में देरी दे रही दुर्घटनाओं को दावत

राकेश कुमार साहू @ मगरलोड। मगरलोड ब्लॉक के अंतर्गत गांव परसवानी ग्राम के मेन रोड मगरलोड राजिम रोड का निर्माण चल रहा है, जिसमे धूप के साथ साथ धूल के कण उड़ रहे है, जिसमे यातायात करने मे राहगीरों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मगरलोड से राजिम तक का रोड निर्माण अभी चल रहा है, जिसमे यातायात सुविधा का अभाव है, और ग्रामीण लोगो का कहना है की अभी रबी फसल धान का कटाई चल रहा है जिस वजह से रोड काफ़ी लेबल से ऊपर उठ गया है और किसान भाईयों तथा यतायात कर रहे लोगो क़ो धूल के कण उड़ने और उबड़ – खाबड़ रास्ते से आने जाने मे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय बहुत ज्यादा धूल उड़ते है, और इसी कारण से दुर्घटना को आमंत्रण होता चला आ रहा है, और कहा जाये तो रोड का निर्माण खंड-खंड जगह से कार्य किया जा रहा है। कहीं रोड का निर्माण है तो कही रोड मे उबड़-खाबड़ है जिसकी वजह से बहुत से दुर्घटना होता है, लोगो का कहना है की रोड का निर्माण की ओर अपना ध्यान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *