मगरलोड में वार्ड 14 के पार्षद द्वारा किसी लड़के की शादी में 3000 रुपयों का अनुदान राशि देने का निभाया गया वादा

राकेश कुमार साहू @ मगरलोड। नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पूनम पप्पू सोनी ने अपने वार्ड में जो वादा किया था कि किसी लड़के के शादी होता है तो 3000 रुपए का सहयोग राशि दिया जाएगा उसको पूरा करते हुए एवन निषाद के पुत्र देवानंद निषाद पप्पू को 3000 रुपए सहयोग राशि दिया गया इस बीच में ग्रामवासी जीतू ठाकुर, बबलू सतनामी व ग्रामवासी मौजूद थे। इंसानियत के साथ-साथ मदद आज भी जिंदा है इस बात में कोई दोराय नहीं है। अगर इसी तरह इंसान एक दूसरे की मदद करते रहें तो दुनिया की कायाकल्प ही बदल जायेगी। क्या पता हमारी एक छोटी सी मदद कब किसके लिया बड़ा सहयोग बन जाए इसलिए इंसान को एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए। आज मगरलोड के वार्ड 14 के पार्षद बहुत बड़ा उदाहरण हैं इंसानियत और मदद का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *