छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने मितान योजना का स्वागत किया

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मितान योजना का स्वागत किया है। ज्ञात हो 1 मई मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में मितान योजना का प्रारंभ किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा इसमे 17 प्रकार के प्रमाण पत्र के बनाने और सुधार करने की समस्याओं से हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों मे जन्म प्रमाण पत्र बनाने मे कठिनाई होती थी। उप स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मे प्रसव के बाद अवाश्यक दस्तावेज जमा हितग्राहियों द्वारा जमा नही करने से प्रमाण पत्र जारी करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब हितग्राहियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों दोनो को मितान से सहयोग मिलेगा। हितग्राहियों को बार-बार कार्यालय नही जाना पडेगा। वही स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी सुविधा होगी अनावश्यक विलंब से छवि छुमिल नही होगी। मितान समस्त दस्तावेजों को हितग्राहियों से प्राप्त कर संबंधित कार्यालयों मे जमा करे। प्रमाण पर बनने के बाद हितग्राहियों को उनके घर पहुचायेगे। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा महामंत्री गण आर डी दीवान, आलोक मिश्रा,सैय्यद असलम ,रविंद्र तिवारी, पी सी जेम्स, सबीना मंसूरी, अनिल पाडेय, प्रमेश पाल,प्रदीप बोगी ,सविता बर्मन, बी के शुक्ला, बी एल वर्मा श्रीमती विभा सहाय, कु अन्नू राव, श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती चंदकाता साहू श्रीमती अंजनी यादव, सुरेखा ताम्र कार ,तुफान अली,जकीर, मदन साहू, अजय परिहार,सतीश पसेरिया, एस एस सोनी, अजय नायक,राकेश तिवारी ,सत्येन्द्र गुप्ता यादव,रवि ठाकुर, भूपेंद्र राय सभी प्रांतीय व जिला अध्यक्ष व संभागीय अध्यक्ष व पदाधिकारी गण ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *