स्नेह मिलन : कैबिनेट मंत्री ने जिला एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान

  • पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों की समस्याएं सुने : अनिला भेड़िया

डौंडीलोहारा। पंचायत प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय स्नेह समारोह संबलपुर स्थित विश्राम गृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया। विशेष अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थी। स्नेह मिलन समारोह में डौंडी, डौंडीलोहारा, बालोद, गुरुर तथा गुंडरदेही जनपद पंचायत के प्रतिनिधि तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण स्तरिय समस्याओं का समाधान करें। ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। कुछ बड़ी समस्याओं को हमारे स्तर पर लाए उनका प्रदेश स्तर पर समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *