मदर्स डे पर किड्स समर फ़ेस्ट का आयोजन

दुर्ग (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)। बाल मन की कल्पनाओं को नई उड़ान देने और उनके व्यक्तित्व के मुकम्मल विकास के मकसद से समर किड्स फ़ेस्ट का आयोजन किया गया जैन समाज के 40 युवाओं और युवतियों की टीम समाज और सेवा के कार्य के लिए हमेशा प्रयास कर रही है। गौ सेवा कार्य कर रहे है ग्रुप की सदस्य पायल पारख ने बताया जीव दया ग्रुप के द्वारा मदर्स डे के मौक़े पर किड्स समर फ़ेस्ट का आयोजन वर्धमान स्थानक़ भवन गवली पारा में किया गया था किया गया था। जिसमें अतिथि गण श्रीमती इचरा लोढ़ा, श्रीमती निर्मला पिंचा, श्रीमती मानसी गुलाटी,सुश्री पायल जैन ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में रंगोली में प्रथम स्थान नंदनी तांडी, ग्रीटिंग कार्ड में महिमा बैद,स्लोगन में उत्कर्ष जैन, ड्राइविंग में चिनु सांखला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस आयोजन में लगभग 160 बच्चों ने भाग लिया था साथ ही भिलाई सिंगर हर्ष दीप जग्गी ने अपने गिटार के साथ अपनी समा बांधा और लोगों का दिल जीता सभी प्रतियोगी की जज थी। अर्चना श्रीश्रीमाल ,रितिका बेगानी, पारस लोढ़ा,चंचल पारख थी। बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना है जीव दया ग्रुप का मुख्य उद्देश्य किड्स समर फ़ेस्ट के आयोजन बच्चे में आत्मविश्वास पैदाकर उनके व्यक्तित्व का पूर्ण रूप से विकास करना। यहां एक्टिंग के साथ ही बच्चों को अपने व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलता है।शिखा लूनावत, अर्चना बोहरा, पूनम बुरड,श्रुति लुनिया, दिव्या गोलछा दिछा नाहर, पूजा जैन,प्राची पण्ड्या ,सेजल बाँठिया , पायल पारख,चंचल जैन, सेजल कंटारिया पूर्वी पारख नम्रता बाफ़ना, जीव दया ग्रुप के सभी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *