फेंस अराउंड माई होमलैंड रीडिंग हैटेरोटोपिया फोर द पार्टिशंड मुहाजिर पर 86 वें साहित्यिक सत्संग में चर्चा,,

इंडियन सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (आइस्पैल इंडिया) के छियासीवें साहित्यिक सत्संग में डाॅ चेतना करनानी, असिंटटेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, जी जी एस, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने अहम वक्ता के रूप में रूचिपूर्ण विषय “फेंस अराउंड माई होमलैंड: रीडिंग हैटेरोटोपिया फोर द पार्टीशन्ड मुहाजिर” पर विशिष्ट चर्चा की।

डाॅ सोमाली साहा, वाइस प्रेसिडेंट,आइस्पैल त्रिपुरा फोरम और असिंटटेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, वीमेन्स कालेज कालेज, अगरतला, त्रिपुरा ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम को संयोजित किया।

डाॅ अल्का भाकर, एक्जीक्युटिव मेम्बर, आइस्पैल राजस्थान फोरम और असिंटटेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, डाॅ भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंटे कालेज, श्री गंगानगर, राजस्थान ने कार्यक्रम को दक्षता से संचालित किया।
डाॅ योगेश एम सरोदे, प्रेसिडेंट, आइस्पैल ईस्ट महाराष्ट्र फोरम और असिंटटेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, जीवन विकास महाविद्यालय, देवग्राम, नागपुर, महाराष्ट्र ने चेयर पर्सन की अहम भुमिका निभाई।

डाॅ प्रशांता चक्रवर्ती, वाइस प्रेसिडेंट, आइस्पैल इंडिया और प्रोफेसर आॅफ इंगलिश, होली क्राॅस कालेज, अगरतला ने सर्टिफिकेट देकर डाॅ चेतना, डाॅ साहा, डाॅ अल्का और डाॅ योगेश को सम्मानित किया।

तत्पश्चात् डाॅ साहा ने सभी प्रबुद्ध श्रोतागणों के प्रति तहेदिल से सादर आभार व्यक्त किया। इस साहित्यिक सत्संग को ऑनलाइन जूम प्लेटफार्म पर प्रमोद ढींगले, आइटी कोर्डिनेटर, आइस्पैल इंडिया के विशेष सहयोग से सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *