प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मिले पूर्व विधायक


देवरीबंगला / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला के निर्देश पर कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना के तहत गुण्डरदेही विधानसभा के भाजपा मंडल खेरथा के शक्ति केन्द्र पिनकापार के ग्राम महाराजपुर मे कार्य विस्तारक पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू बूथ में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भेंट कर उनसे हालचाल जाना तथा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहां की प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश के किसानों को खाद एवं बीज समय पर नहीं मिल रहा है। किसानों के खाते में फसल का पैसा काट कर दिया जा रहा है। राज्य सरकार की वादाखिलाफी पर भी ग्रामीणों से चर्चा की।
शक्ति केंद्र में सरल पोर्टल, पन्ना प्रमुख , बूथ समिति की समीक्षा की। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी उर्मिला साहू , जनपद सदस्य ज्योति ठाकुर , जिला सह कोषाध्यक्ष सार्वा एवं साइबर विस्तारक शुभम देशमुख, गैंदलाल साहू,विनय घरडे, सौल कुमार, अघनूराम यादव, समुंद राम ,कोमल राणा,दुलेश्वर साहू, मिलेश सहरे,रितेश साहू,नत्थूराम मेश्राम, हीरालाल देहारी,महेंद्र,रूपसिंग, ढालसिंग,दौआराम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *