बड़े करेली थाना आये तो कृपया पैसा लेके आये,बिना पैसा के काम नही होगा। भाजपा मण्डल मेघा के नाम पर लगा यह होर्डिंग बना चर्चा का विषय ,पढ़े पूरी खबर…

राकेश कुमार साहू@मगरलोड

धमतरी जिले के मगरलोड तहसील अंतर्गत बड़ी करेली पुलिस पर ,मेघा भाजपा मण्डल ने थाने में बिना पैसा का कोई काम नहीं होने का पोस्टर (बैनर )लगाई गई थी। शनिवार की सुबह लोग जब सोकर उठे तो देखे की यह बड़ी करेली गाँव के बाजार चौक में पोस्टर लगा पड़ा हैं ।जिसमे लिखा है था की बड़े करेली थाना में आए तो कृपया पैसा लेकर आए,बिना पैसा कोई काम नही होगा।यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी मेघा मण्डल द्वारा लगाने की जानकारी मिल रही है। भाजपा मण्डल ने आरोप लगाया की करेली बड़ी के पुलिस कर्मी छोटे छोटे मामले में पीड़ित परिवार क़ो बड़ी रकम मांगते थे, नहीं देने पर पीड़ितों क़ो प्रताड़ित करते हैं। बिना पैसा के कोई काम नहीं करते हैं और लोगो का कहना हैं की ये काम बहुत दिनों से चल रहा हैं।पुलिस अवैध शराब बिक्री क़ो पैसा लेकर बढ़ावा दे रहे है।बड़ी करेली के पुलिस कर्मी जैसे ही पोस्टर लगाने की बात सुने तब पुलिस द्वारा 2 घंटे में पोस्टर क़ो निकाल दिया।इस सम्बन्ध में मेघा भाजपा मण्डल अध्यक्ष होरी लाल साहू जी ने कहा की पोस्टर,बैनर कौन लगाया हैं ये मुझे मालूम नहीं ,जानकारी नहीं हैं। बड़ी करेली चौकी प्रभारी एस आई संतोष साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी मेघा मण्डल द्वारा पोस्टर के माध्यम से जो आरोप लगाया हैं वह झूठ और बेबुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *