गौठान योजना के बाद भी पानी बिना हो रहा है पशुओं का बुरा हाल, गर्मी, प्यास और धूप से तिलमिला रहीं गऊ माता

राकेश कुमार साहू @ मगरलोड। मगरलोड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भरदा में बने पशुओं के लिए गौठान जिसमे इतने गर्मी में पशुओं का हो रहा पानी के बिना बुरा हाल। गांव में और छत्तीसगढ़ सरकार का बनाया गया पशुओ के लिए गौठान हैं। लेकिन यहाँ पशुओं के लिए अनुपयोगी हैं। पानी के लिए बोरपम्प तो हैं लेकिन पशुओं के लिए पानी नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार बताये गये हैं की पशुओं के पानी पीने के लिए टंकी बना हैं उसमें कुछ माह हो गया पानी तक नहीं डाला गया मिले सूत्रों के अनुसार गौठान का कोई उपयोग हो ही नहीं रहा हैं। पशुओं के लिए बनाए गए टंकी में तो यहाँ तक दरार हो गया हैं और इतने में यहाँ किसी का ध्यान नहीं दे रहे हैं। और ग्रामीणों का कहना हैं कि पशुओ के लिए गौठान में बुरा हाल पशुओं के लिए और दरार और इतने गर्मी में पशुओ के लिए और गौठान के लिए कोई किसी का ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत भरदा में पम्प बना हैं गौठान में लेकिन कोई पानी की टंकी में पानी तक नहीं डाल पर रहे हैं और दरार से फट गया हैं, ग्रामीणों का कहना हैं की कोई इस पशुयों के लिए कोई उचित राहत कार्य किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *