छुरा….. छुरा विकासखंड के पांडुका ग्राम मे अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मेसर्स जैन खाद भंडार पांडुका एवं मेसर्स अम्बे कृषि केंद्र पांडुका का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अम्बे कृषि केंद्र पाण्डुका में उर्वरक स्टॉक निरंक पाया गया है। प्रोपराइटर द्वारा कीटनाशक दवाई का स्रोत प्रमाण पत्र का अनुमोदन कराकर दवाई का विक्रय करते पाया। दुकान संचालक द्वारा बताया गया पौध संरक्षण का स्रोत प्रमाण पत्र उपसंचालक कृषि गरियाबंद में जमा किया गया जिसका पावती एवं संलग्न फ़ोटो कापी दिखाया गया।मेसर्स जैन खाद भंडार द्वारा केश/ क्रेडिड मेमो में संधारित किए बगैर उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है भौतिक रूप से पास मशीन चालू नही पाया गया जिसके कारण उर्वरक स्टॉक एंट्री के अनुसार खाद का मिलान नही पाया है। गोदाम में उर्वरक के अलावा पीडीएस का 22 बोरी चावल अवैध रूप से पाया गया। प्रोपराइटर द्वारा चावल पीडीएस का होना बताया गया।यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4, 5,8, और 35 का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है उर्वरक अधिनियम क्रय विक्रय के विरूद्ध है। जिसके कारण उर्वरक का विक्रय पर प्रतिबंधित कर आगामी आदेश तक जैन खाद भंडार को मौके पर पंचनामा तैयार कर सील कर दिया गया है।

