राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, जिले में 2 लाख 12 हजार 995 बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 5 मई से 07 मई 2022 तक व 9 से 10 मई 2022 तक

संध्या सेन@गरियाबंद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ : जिले में 2 लाख 12 हजार 995 बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 5 मई से 07 मई 2022 तक व 9 से 10 मई 2022 तक मॉप दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों किशोर/ किशोरियों को मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भ्रमण कर एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों में कृमि नाशक दवा (एल्बेन्डाजॉल) 400 एमजी की दवा का सेवन कराया जा रहा हैं। जिसमें 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर एवं 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली पीस करके एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खा रहे है। जिले में 2 लाख 12 हजार 995 बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ आज 05 मई 2022 को ग्राम पंचायत मालगांव में किया गया,जिसमें सिविल सर्जन डॉ. जी. एल. टण्डन, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. बी. बारा, एपिडोमियोलाजिस्ट डॉ शंकर पटेल व एफ.एल.ओ तेजस राठौर द्वारा एल्बेन्डाजॉल की टेबलेट खिलाकर किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी बारा ने जानकारी देते हुए बतााय कि बच्चों में होने वाले कृमि के दुष्प्रभाव जैसे कृमि पोषक ऊतकों से भोजन लेते हैं, रक्त, जिससे खून की कमी हो जाती है, कुपोषण मे वृद्धि और शारीरिक विकास पर खास असर पड़ता है, कृमि बच्चों के शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खा लेते हैं, इससे खून की कमी, कुपोषण और वृद्धि में रुकावट आ जाती है ,राउंड कृमि आंत में विटामिन-ए को अवशोषित कर लेते हैं, इसके रोकथाम के लिए एल्बेन्डाजॉल की गोलियां बच्चों को दी जाती है। एब्लेन्डाजॉल की दवा बच्चों के विकास व एनिमिया नियंत्रण के लिए जरूरी है। इस अवसर पर विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, सरपंच, बी.ई.ई, सुपरवाईजर, मितानिन, व ग्रामीण उपस्थिति रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *