धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक को विधानसभा क्षेत्र बनाने मांग एक बार फिर लगी है उठने,विभिन्न पार्टी के नेता व जनप्रतिनिधि संयुक्त मंच बनाकर मगरलोड को विधानसभा क्षेत्र बनाने की तैयारी में जुटे

राकेश कुमार साहू@मगरलोड

जिले के मगरलोड ब्लॉक को विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगा है।क्षेत्र के आम जनता,जनप्रतिनिधि,राजनीतिज्ञ,नेता,समाज सेवी सहित सभी क्षेत्र से जुड़े लोग मगरलोड को विधानसभा क्षेत्र बनने का सपना संजोए रखा है।मगरलोड ब्लॉक के स्थानीय लोगो का कहना है की मगरलोड ब्लॉक विकास के नाम से कोसो दूर है,चित्र में मूलवाद सुविधाओ का अभाव है।विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के विधायक बन चुके है लेकिन एक मजबूत जनप्रतिनिधि के अभाव में अभी तक मगरलोड पिछड़ा हुआ है।जिसके वजह से मगरलोड को विधानसभा क्षेत्र बनना ,इस क्षेत्र की जनता के हित में होगा। बेहतर स्वास्थ सुविधाओ सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के लिए आज तक कोई उचित कार्य नहीं हुआ।इसको लेकर विभिन्न पार्टी के नेता व जनप्रतिनिधि संयुक्त मंच बनाकर मगरलोड को विधानसभा क्षेत्र बनाने की तैयारी में जुट गए है।आइए जानते है क्या कहते है लोग

“मगरलोड ब्लॉक विकास के नाम पर लगातार पिछड़ते जा रहा है। नये विधानसभा बनने से विकास होगा और नवीन कार्यालय खुलेंगे जिससे नव जवानो क़ो रोजगार का अवसर मिलेगा”

विजय यदु,भाजपा मंडल अध्यक्ष

“मगरलोड विधानसभा क्षेत्र बनने से प्रगति विकास होगा और मुख्यालय खुलेगा तो नव जवान् बेरोजगारो क़ो रोजगार मिलेगा “

दिनेश अग्रवाल,व्यापारी संघ अध्यक्ष ,मगरलोड

“मगरलोड विधानसभा बनना इस क्षेत्र की जनता के विकास के हित में है। विधानसभा बनने से आम लोगो के साथ मगरलोड ब्लॉक का भी विकास होगा “

दिलीप सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता

“मगरलोड विधानसभा बनने से इस क्षेत्र में विकास का दरवाजा खुलेगा। जैसे नौजवानों को रोजगार मिलेगा “

भवानी यादव,सांसद प्रतिनिधि

“मगरलोड को विधानसभा बनना चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ गया है।विधानसभा बनने से इस क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा और आगे बढ़ेगा”

खिलेश्वरी साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,मगरलोड

“विकास के दृष्टिकोण से मगरलोड को अलग से विधानसभा बनाना आवश्यक है। विधानसभा बनाने क्षेत्र के नेतृत्व करेंगे और अपने मगरलोड का विकास हो सकता है”

राजेश साहू,पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,मगरलोड

“विधानसभा बनने से युवकों को रोजगार प्राप्ति होगा और राजनीति के तौर पर मगरलोड का विकास होगा”

डिहू राम साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *