विक्रम शाह@कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी द्वारा खारुन ग्रीन कुम्हारी में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है राज्यसरकार के आदेशानुसार बच्चो की गर्मियों की छुट्टियाँ निर्धारित कर दी गई है इसी के मद्देनजर बच्चों की व्यस्तता और सर्वांगीण विकास के लिए श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी ने 4 मई से 7 मई तक खारुन ग्रीन्स, कुम्हारी में निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया है।
इस समर कैंप में बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए नृत्य, योग, फैशन शो, ड्राइंग,संगीत जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी और बच्चों के लिए उनके खाली दिनों में कई और मजेदार खेलों का आयोजन किया जाएगा. आपको बता दे लोटस सिटी कुम्हारी में 9 मई और 10 मई को साथ ही 11 मई और 12 मई को रॉयल पार्क कुम्हारी में भी दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाना है।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के वाईस चेयरमैन डॉ.जे.के.उपाध्याय, कुम्हारी कैंपस निर्देशक चंद्रकांत महोबिया और स्कूल की प्रधानाचार्या आरती मिश्रा ने बच्चों के लिए होने वाले इस समर कैंप की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को हर क्षेत्र में करवाने के लिए निर्देशित किया, ताकि सभी उम्र के बच्चे प्रतिभागी बन पाए।
