पाटन। साहू सदन पाटन में विशाल कर्मा-कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिस्ठा का आयोजन आज 05 मई को शुरुवात होगी। पंडित कृष्णा तिवारी द्वारा सुबह 9 बजे पूजा अर्चना के साथ शुरुवात होगी। जिसके बाद 1006 कलश महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी। कलश शोभायात्रा साहू सदन से चंडी मंदिर होते हुए आजाद चौक, नगर पंचायत पाटन, शीतला मंदिर होकर पाटन थाना होते हुए आत्मानंद चौक से भरर चौक, आजाद चौक, चंडी मंदिर होकर वापस कार्यक्रम स्थल साहू सदन पहुंचेगी।
पाटन में आज साहू समाज द्वारा निकाली जाएगी विशाल कलश शोभायात्रा
