उतई महाविद्यालय में नवीन स्नातकोत्तर विषय एवं सभागार निर्माण हेतु पहल

उतई। नैक मूल्यांकन में सम्मानजनक ’बी प्लस’ ग्रेड प्राप्त होने के बाद शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे के साथ जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी भीषम हिरवानी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा एवं समस्त प्राध्यापकों ने लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से सौजन्य मुलाकात कर महाविद्यालय में उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञपित की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की मांग के अनुसार रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र तथा वाणिज्य में स्नातकोत्तर कक्षायें प्रारंभ किये जाने हेतु अनुरोध किया एवं महाविद्यालय के लिए एक बहुद्देश्य सभागार के निर्माण की मांग की, जिसे मंत्री महोदय ने सहर्ष स्वीकार कर आयुक्त उच्च शिक्षा से दूरभाष पर चर्चा की तथा इस संबंध में उचित कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश दिये। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा एवं प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे ने महाविद्यालय परिसर में छात्रावास निर्माण संबंधी मांग भी रखी। इस हेतु मंत्री जी ने अश्वासन दिया की विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार इस दिशा में भी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए. के. मिश्रा, डॉ. ए. ए. खान, डॉ. मधुलिका रॉय सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *