उतई नगर के बंजारी मंदिर से धूमधाम से निकाली गई अक्ती जवारा

उतई। नगर में प्राचीन परंपरा को निर्वहन करते हुए अक्ती त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया इसके अलावा पुतरी पुतरा का विवाह कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।नगर के बंजारी मंदिर से अक्ती जवारा नर्तकी के माध्यम से नाचते हुए प्रज्वलित किए गए जवारा को निकाला गया।नगर के जस सेवा के सेवको द्वारा सेवागीत गाते हुए अक्ती जवारा को नगर भ्रमण कराया गया।जिसे नगर के शीतला तालाब में विसर्जित किया गया।इसके बाद रात्रि में बाजे गाजे के साथ बारात स्वागत पश्चात पुतरी पुतरा का विवाह कराया गया।जिसमे नगरवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।अक्ती जवारा(खेल जवारा) को देखने के लिए नगर में मेहमान भी आते है इसके अलावा आसपास के ग्रामीण भी कार्यक्रम को देखने के लिए आते है।इस दौरान तोषण साहू खुबीराम साहू हीरालाल सपहा संतोष ढीमर रविंद्र वर्मा रतन रिगरी किशोर साहू भूषण यादव भागवत प्रसाद उमाशंकर कोसरिया रोशन सिंह बंभोले मुरली ढीमर धनीराम साहू मोहन साहू दिलीप ढीमर अयोध्या साहू प्रकाश साहू केदार गौतम किशन शर्मा पदुम साहू राजकुमार साहू गणेश ठाकुर चंदजीत शिवकुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *