News24carate की खबर का बड़ा असर:एक्सन मूड में वन विभाग,वन अधिनियम के तहत अतिक्रमणकारी को अवैध कब्जा हटाने नोटिस जारी


.रसूखदार जनपद सदस्य अशोक पटेल रिजर्व फारेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर सालो से कर रहा है पोल्ट्री फार्म का संचालन

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद

गरियाबंद जिला के जनपद पंचायत छुरा के जनपद सदस्य अशोक पटेल द्वारा वन विभाग के रिजर्व फारेस्ट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर सालो से व्यावसायिक कार्य का संचालन किया जा रहा है।जिसे वह अपने छोटे भाई अमृत पटेल के साथ मिलकर वन विभाग की आरक्षित करोड़ो की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे है।सालो से उनका कारोबार इसी तरह खूब फल फूल रहा है।जिस पर वन विभाग की कभी नजर नही पड़ी।यह कहा जाए की उस समय के तात्कालिक बीड गार्ड डिप्टी रेंजर और रेंजर के सहयोग और संरक्षण से कब्जा कर लिया और बकायदा इस जमीन का भूस्वमित्व पाने के लिए वनाधिकार पट्टा के लिए ग्राम पंचायत नवापारा(भ) में आवेदन भी कर दिया।हालांकि विभाग द्वारा उनका आवेदन निरस्त तो कर दिया गया।लेकिन किसी भी प्रकार से कार्यवाही नही की गई थी।जिस पर मीडिया की नजर पड़ी और पड़ताल किया तो पाया गया कि उक्त जनपद सदस्य सालो से वन विभाग की जमीन पर बेजा कब्जा किए हुए बैठे है और News24carate के द्वारा लगातार खबर प्रकाशन के बाद वन विभाग हरकत में आया और विगत दिनों उक्त जनपद सदस्य को वन विभाग के जमीन से बेजा कब्जा हटाने नोटिस जारी किया गया।हालांकि इस मामले को लेकर वन परिक्षेत्र छुरा के युवा और ऊर्जावान रेंजर एसडी दीवान उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर एक्सन मूड में है।ऐसा लगता है की इस बार वन विभाग एव नवपदस्थ युवा रेंजर जिस प्रकार जंगलों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय और सजग दिखाई दे रहे है ।इससे जाहिर होता है की वन विभाग ने कार्यवाही के लिए कमर कस लिए है।संभवत कुछ दिनों में वन विभाग एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दे सकते है।जिसका लोगो को भी बेसब्री से इंतजार है।

वर्जन

वन अधिनियम की धारा 80(1) के तहत प्रथम नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने अवसर दिया गया है। वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।जल्द ही वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

एसडी दीवान,वन परिक्षेत्र अधिकारी,छुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *