जंगलवार कॉलेज के अस्पताल में कोविड-19 अस्पताल की व्यवस्था


उत्तर बस्तर कांकेर. नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित तथा व्यक्तियों के ईलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल के रूप में मॉडल कॉलेज कांकेर में आवश्यक संसाधन जुटाये गये हैं, इसके साथ ही अब जंगलवार कॉलेज के अस्पताल को भी अतिरिक्त व्यवस्था के रूप में कोविड-19 अस्पताल के लिए चिन्हांकित किया गया है, साथ ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये है। कलेक्टर के.एल. चौहान ने आज जंगलवार कॉलेज के कमाण्डेंट बी.एस.ध्रुव एवं असिस्टेंट कमाण्डेंट अमर कुर्रे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके और सिविल सर्जन डॉ. आर.सी ठाकुर के साथ आज उक्त अस्पताल का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने एवं अन्य सुविधा मुहैय्या करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *