जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक आयोजित 1861 व्यक्ति होम आइसोलेशन में


उत्तर बस्तर कांकेर. नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक कलेक्टर श्री के.एल. चौहान की अध्यक्षता में आज सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि वर्तमान में 1861 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से अंतागढ़ विकासखण्ड के 219, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के 218, चारामा विकासखण्ड के 217 दुर्गूकोंदल के 91, कांकेर के 224, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 690 और नरहरपुर विकासखण्ड के 202 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कलेक्टर श्री चौहान ने जिले में लॉकडाउन की स्थिति में बाजार में खाद्यान्न की उपलब्धता की भी समीक्षा किया। सहायक खाद्य अधिकारी टी.आर ठाकुर ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध है। इसी प्रकार ईधन जैसे- डीजल, पेट्रोल भी उपलब्ध है। समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल मार्कण्डये, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर, डॉ. डी.के रामटेके, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, महिला एवं बाल विकास विभाग से नंदा नंदन सारंगी, डी.पी.एम डॉ, निशा मौर्य सहित जिला चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *