रसोईया संघ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिये ₹6 लाख 87 हजार दिए


उत्तर बस्तर कांकेर.रसोईया संघ जिला कांकेर के 3435 सदस्यों द्वारा प्रतिमाह 12 सौ रूपये मिलने वाले वेतन में से अपने अप्रैल माह के वेतन में से दो-दो सौ रूपये इस प्रकार कुल 06 लाख 87 हजार रूपये नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने संबंधी पत्र कलेक्टर के.एल. चौहान को सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, गफ्फार मेमन, चमन साहू तथा रसोईया संघ के पदाधिकारी टी.आर बघेल, उमराव पटेल, श्यामसुंदर यादव, धनेश्वर साहू, प्रभा निषाद एवं रेवती नाग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *