जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खाद्यान्न सामग्री दान करने वाले दानदाता के घर पहुंचेगी डोनेशन ऑन व्हील्स

उत्तर बस्तर के कांकेर. जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खाद्यान्न सामग्री दान करने वाले दानदाता के घर पहुंचेगी डोनेशन ऑन व्हील्सनोवल कोरोना वायरस से बचाव व नियंत्रण के लिए जिले में लॉककडाउन किया गया है, ऐसे स्थिति में यदि कोई दानदाता जरूरतमंद व्यक्तियो की मदद के लिए खाद्य सामग्री दान करना चाहते हैं, तो वे कलेक्टर कार्यालय के कंट्रोल नंबर 07868-241249 पर सूचित कर सकते है। दानदाता द्वारा सूचना दिये जाने पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित वाहर डोनेशन ऑन व्हील दानदाता के घर पहुंचकर दान की सामग्री इक्कठा करेगी और जरूरतमंद व्यक्तियों के घरों में जाकर खाद्य सामग्री का वितरण करेगी।
कलेक्टर के. एल. चौहान ने नागरिकों से अपील किया है कि जो भी व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दान करना चाहते है, वे उक्त दूरभाष नंबर पर सूचित कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *