मई दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कुम्हारी द्वारा किया गया श्रमिकों का स्नेहपूर्ण सम्मान


विक्रम शाह@कुम्हारी। रविवार 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कुम्हारी के कार्यालय भवन में मजदूर दिवस मनाया गया । मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मजदूरों पल्टन सिन्हा,राजू साहू, घनश्याम जगत, नंदकुमार साहू, ताम्रध्वज साहू का सम्मान शाल, श्रीफल, कंबल एवं सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया । राजेश्वर सोनकर ने सभा को संबोधित करते हुए देश के विकास में मजदूरों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके महत्व को प्रतिपादित किया ।

प्रेस क्लब कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर ने मजदूरों को नमन करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्त्रोत बताया उन्होंने कहा कि ये मेहनतकश मज़दूर हर वर्ग के लिए सदा प्रेरणा स्रोत रहेंगे, विशेषकर युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डा. मोहन आनंद और सचिव संजय श्रीवास्तव ने भी श्रमिकों को बधाई देते हुए संबोधित किया ।
रविन्द्र कुमार थापा ने विश्व श्रमिक दिवस के संदर्भ में जानकारियां देते हुए मजदूरों का परिचय कराया ।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश वाहने ने व आभार प्रदर्शन रविन्द्र कुमार थापा ने किया । इस अवसर पर प्रेस क्लब कुम्हारी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य पत्रकार साथी अनुज शुक्ला, राजेंद्र शाह ठाकुर, राकेश सोनकर, ध्रुव नायक, दिनेश सिंह राजपूत, ऋषि साहू, गजेन्द्र टेम्भरे, शैलेन्द्र खरे एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *