मुकेश सेन,,
पाटन–तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे गांव तरीघाट मे अक्ती त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमे गांव के बच्चे अपने खुशी का इजहार करते हुए गांव में अक्ती खेलते हैं, इस अवसर पर बच्चों द्वारा अक्ती मे पुत्री पुत्री त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमे पहले दिन चुरमाटी, तेल चढ़ाने की परपमरा निभाया गया, बच्चों ने चुरमाटी लाने के साथ तेल चढ़ाया ततपश्चात बच्चों द्वारा अगले दिन मायन के रस्म अदायगी पूरी की जाएगी, तीसरे दिन अक्ती विवाह में सम्मिलित होंगे, जिसमे बारात स्वागत, टीकावन होगा,बच्चों द्वारा खुशी से त्यौहार को मनाते है,और छत्तीसगढ़ के परपमरा को जीवंत कर रहे हैं, इस अवसर पर ज्योति साहू, वर्षा साहू, रोशनी साहू, निकिता,पियुष, रूद्र, किसन ,शेखर उपस्थित रहे

