पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने आज थाना पाटन और थाना उतई थाना का भ्रमण कर थाना परिसर का अवलोकन किया थाना में सभी थाना स्टाफ से चर्चा किये व विवेचकों द्वारा की जा रही जांच व विवेचना की समीक्षा किये l
थाना भ्रमण के दौरान थाना परिसर व थाना भवन का अवलोकन कर थाने के रखरखाव में सुधार हेतु निर्देशित किये । उनके द्वारा थाने में संधारित किए गए रजिस्टरो का भी अवलोकन किया गया तथा लंबित अपराधों व शिकायतों को लेकर समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। थाना क्षेत्र में अपराधियो के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए l
थाना स्टाफ को दिशा निर्देश दिया l
उन्होंने थानो में पदस्थ कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी गुजारिश सुनकर उनका भी निराकरण किया l
भ्रमण के दौरान अनन्त कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रमीण देवांश सिंह राठौड़ एसडीओपी पाटन भी साथ थे l
