छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ 26 मनोनित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, पढ़े पूरी खबर

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने किया। विशेष अतिथि महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छग दीपक ताराचंद साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू सहित अन्य थे।
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष) भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) मोहन कुमारी साहू को शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मनोनित 26 पदाधिकारियों को मिले दायित्वों के लिए शपथ दिलाया। 

प्रदेश साहू संघ  के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा, मुझे मिली जीत स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जब तक पद में रहूंगा, किसी भी पार्टी से चुनाव नही लड़ूंगा। उन्होंने आगे कहा, समाज के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा। समाज राजनीति के चंगुल में फंसते जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से अनुरोध किया कि समाज राजनीति से ऊपर हो। श्री साध्य ने छत्तीसगढ़ के किसी संस्था का नाम पूर्व सांसद स्व.ताराचंद साहू के नाम पर किये जाने की मांग रखा।छत्तीसगढ़ साहू संघ को संगठित करने के लिए प्रदेशभर में पदयात्रा निकालने की बात कही हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष : टहल सिंह साहू (बालोद)
प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरूष) : भुनेश्वर साहू (गरियाबंद)
प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) : मोहन कुमारी साहू (जांजगीर)

मनोनित पदाधिकारीगण

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

सनद बंटी साहू – रायपुर

गिरवर साहू – कांकेर

लक्ष्मी साहू – गरियाबंद

रामकुमार साहू – बेमेतरा

बृजेश साहू – बिलासपुर

प्रदेश महामंत्री

हलधर साहू – बालोद

लखनलाल साहू – दुर्ग

दयाराम साहू – धमतरी

प्रदेश कोषाध्यक्ष
हनुमंत साहू – रायपुर

प्रदेश उपाध्यक्ष

द्वारिका साहू – आरंग, रायपुर

खिलावन साहू – भिलाई

कुलदीप साहू – नवापारा, रायपुर

पार्वती साहू – रायपुर

प्रदेश सलाहकार

पवन साहू – बालोद

रमेश साहू – दुर्ग

के. आर. गजबल्ला – कांकेर

प्रदेश संयोजक (प्रकोष्ठ)

न्याय प्रकोष्ठ : आनंद राम साहू रायपुर

युवा प्रकोष्ठ : आनंद साहू – राजनांदगांव

अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ : यशवंत साहू रायपुर

अधिवक्ता प्रकोष्ठ : रमेश साहू रायपुर

महिला प्रकोष्ठ : शीलू साहू मुंगेली
सहसंयोजिका (महिला प्रकोष्ठ)
भूमिका साहू – रायपुर
चित्रलेखा साहू – रायपुर

संभागीय संयोजक

युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग : पवन साहू रायपुर

युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग : देवकुमार साहू भिलाई

महिला प्रकोष्ठ रायपुर संभाग : केशरी साहू आरंग, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *