लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा तथा विरासत का लगातार प्रसार तथा इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के द्वारा 1 मई 2022 मजदूर दिवस के अवसर पर महनतकश कर्मठ मजदूरों के सम्मान दिवस पर बोरे बासी खाने का अपील किया। जिसका असर देखने को मिला, गरियाबंद जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मजदूर साथियों और आम लोगों ने बोरे-बासी का सेवन किया। इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि वास्तव में भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को बचाए रखने तथा उसे और महान बनाने की दिशा में अग्रसर है। आज इस अवसर पर उन्होंने बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया। वही नगर की महिला अंगेश्वरी सिन्हा ने बताई की इस बासी में जो गुण हैं वो और किसी मे भी नही मिलेगा बासी खाने के बेस्ड आपको थकावट नही लगेगा शरीर मे पानी की कमी नही होगी। जनपद उपाध्यक्ष देवभोग सुखचंद बेहरा, भाजी और चटनी के साथ खाया। जनपद पंचायत देवभोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एल मंडावी और जनपद सदस्य ने भी एक साथ सामूहिक रूप से बासी का सेवन कर श्रमिकों का सम्मान किया। राजिम के युवा प्रतिनिधि विकास तिवारी ने भी बासी खाकर संदेश दिया। जनपद पंचायत छुरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा ने चटनी के साथ बोरे बासी का आनंद लिया। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, जिला कोषालय अधिकारी बी.के तिवारी ने भी बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की परंपरागत आहार के प्रति गर्व महसूस किया। समाज कल्याण के उपसंचालक मिथिलेश देवांगन ने भी खट्टा भाजी प्याज और माही के साथ बांसी का आनंद लेते हुए मजदूर साथियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया ।





