विटामिन एवं लवणों से भरपूर है बोरे बासी-डॉ. आशीष शर्मा

पाटन। गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु बहुत उपयोगी भी है। बनाना भी आसान एवं फास्टफूड की तरह जायका भी । बोरे बासी बाकी अन्य भोज्य पदार्थो की तुलना में ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है।
पूर्व में हुए अनेक रिसर्च आर्टिकल के अनुसार बोरे बासी में विटामिन B6,B12 एवं लवण आदि की अच्छी मात्रा में रहते है। आंतों के स्वास्थ्य के लिए हितकर प्रोबियोटिक्स भी उपलब्ध रहते हैं। स्वच्छ जल , एवं स्वच्छ बर्तन में पकाना एवं स्वच्छ बर्तन में खाया जाना चाहिए। खाने के पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर लेवेँ। चटनी/ सब्जी/प्याज के साथ खाने से स्वाद भी बढ़ता है और पोषक तत्व भी अधिक मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *