रायपुर में 3 मई को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन

रायपुर। महानगर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो दिनांक 3.5.22 (अक्षय तृतीया) को संध्या 4 बजे से शोभायात्रा आज़ाद चौक ब्राह्मणपारा से प्रारंभ हो कर भगवान परशुराम मंदिर डंगनिया में महाआरती के साथ समाप्त होगी।

भगवान परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति रायपुर द्वारा सभी विप्रजनों एवं समस्त ब्राह्मण संगठनों से अनुरोध किया है की शोभायात्रा में सम्मिलित हो कर इसे सफल बनायें एवं भगवान परशुराम जी के कृपा के पात्र बने।

शोभायात्रा मार्ग –
आज़ाद चौक ब्राह्मणपारा —–> हनुमान मंदिर (कंकाली हॉस्पिटल) —–> कंकाली तालाब रोड़ —–> पुरानी बस्ती थाना चौक —–> लोहार चौक —–> लाखेनगर चौक —–> अश्वनी नगर मुख्य मार्ग —–> सूंदर नगर चौक —–> डंगनिया मोड़ चौक ——> भगवान परशुराम मंदिर डंगनिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *