जोरातराई में बनेगा सर्व-सुविधायुक्त सतनाम भवन पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया भूमिपूजन

  • रिसाली निगम के वार्डो में लगातार विकास कार्य जारी-पीसीसी महामंत्री जितेंद्र साहू

उतई। नगर निगम रिसाली के वार्ड 37 जोरातराई में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा पर सर्व-सुविधायुक्त सतनाम भवन बनाने 7 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है जिसके कार्य प्रारम्भ के पूर्व भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जीतेन्द्र साहू,अध्यक्षता नगर निगम रिसाली के महापौर शशि सिन्हा,विशेष अतिथि सभापति केशव बंछोर,एमआईसी सदस्य अनूप डे,विलास बोरकर,सोनिया देवांगन पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे थे।भूमिपूजन पश्चात् पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा की रिसाली निगम के वार्डो में लगातार विकास कार्य चल रहे है,क्षेत्र में सभी समाज की सुविधा व नागरिको की मांग के अनुरूप विकास कार्य स्वीकृत हुए है।जोरातराई में सर्व सुविधायुक्त सतनाम भवन के लिए 7 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा सतनाम भवन के साथ साथ एक वर्ष पहले बाबा गुरु घासीदास जी के मंदिर एवँ जैतखाम व सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया था।जोरातराई सतनामी समाज के सभी विकास कार्यो के मांगो को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शीघ्रता से पूर्ण कर रहे है।जोरातराई सतनामी समाज के अध्यक्ष भेम शंकर टावरे ने भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यो के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,महामंत्री जीतेन्द्र साहू व पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे का आभार माना।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला महासचिव राजेंद्र यादव,पार्षद हरीश नायक, मनोज बंजारे,अध्यक्ष भेमशंकर टावरे सचिव भोलाराम,कोषाध्यक्ष कमल रात्रे,पूर्व पार्षद ममता बाग,जिला सचिव महादेव बाग,डुन्डेरा पार्षद रोहित धनकर,प्रदीप बंजारे,तिजु देशलहरे,राकेश देशलहरे,संतोष बंजारे,लोमन सोनी,मिलाउराम,तोषण जोशी,बालकदास जोशी,सुरेन्द्र महिलांग,रामप्रशाद,संतोष जोशी,सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता राजू नायक,ज्ञानों साहू,सुभाष सोना,माखन साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *