सामाजिक संगठन के साथ साथ ओबीसी को संगठित करने के लिए संकल्पित हो-ओमप्रकाश साहू

सिहावा नगरी। नगरी तहसील साहू समाज सिहावा क्षेत्र के वार्षिक महाधिवेशन में समाज को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के मुखिया ओमप्रकाश साहू ने साहू समाज के संगठन को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उन्मुखी क्रियाओं कैसे लाभान्वित कर सकें ऐसा प्रयास हमारा समाज करें जिससे हमारा समाज आर्थिक रूप से मजबूत हो समाज के संगठन के साथ साथ हमारा समाज पिछड़ा वर्ग मे आता है और आज हम सबकी की स्थिति कहा पर है हम सबको सोंचना होगा हमे अपने बच्चो के भविष्य के लिए मजबूत व्यवस्था करनी है तो आज से ही पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ को आप लोगों का सहयोग करें और संकल्पित होकर यहां जाए कि कल से अपने हितों की लड़ाई मे मे हम सब मिलकर एक दूसरे जोड़कर हमारे पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ का हाथ मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *