पाटन। ग्राम सेलुद के बाजार चौक से गांधी चौक पुल तक लगभग पांच सौ मीटर सड़क निर्माण का कार्य मुआवजा राशि वितरण विलंब होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हुआ था । दुर्ग के अमर इंफ्रा कम्पनी को इस सड़क को बनाने का ठेका मिला है ।लेकिन धीमी निर्माण कार्य से ग्रामीण ही नहीं राहगीर भी बहुत परेशान है ।सम्बन्धित सरकारी कर्मचारी अधिकारीयो की लापरवाही का नतीजा की दस आदिवासी परिवारों को मुआवजा देने में एक साल लग गये ।सरकारी काम होने पर भी इतने समय लग जाना समझ से परे है । जैसे तैसे मुआवजा राशि का कार्य पुरा हुआ तब जाके इस सड़क का निर्माण कार्य 29 फरवरी 2022 से शुरु हुआ है ।लेकिन अभी तक लगभग दो महीने होने के बाद सभी काम को आधे अधुरे धीमी गति से करने के कारण आसपास निवास करवाले ग्रामीण राहगीरो को आवागमन करने में बहुत परेशानी हो रही है । मार्ग डायवर्ट किया गया है ।मेन पाटन चौक सेलुद में दो माह से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जिससे राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है । लेकिन सही जानकारी के अभाव में गाडियाँ उसी मार्ग में घुस जाती है फिर जानकारी होने पर वापस जाना पड़ता है या गाँव की गलियों में घुस जाते है और परेशान होते रहते है ।आसापास रहने वाले ग्रामीण के नल कनेक्शन भी इस सड़क निर्माण कार्य में टुट गये है । उनको भी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है । स्कुल बस व अन्य वाहन बस्ती तक नहीं आने के कारण लोगों को आवागमन के लिए एक किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है ।निर्माण कार्य को तेज गति से करने की आवश्यकता है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके ।
नल का पाइप टुटने से ग्रामीण परेशान
धीमी गति से काम होने से ग्रामीण परेशान है ऊपर से रुक रुक काम शुरु करने से नलजल योजना के मेन पाइपलाइन को तीन स्थानो से तोड दिया गया ।वही कुछ घरो के नल कनेक्शन दो माह से टुट हुआ है ।उसी टुटे हुए पाइप से इस भीष्म गर्मी में सुबह शाम पानी भरते है ।सड़क किनारे निवास करने वाले परिवार संतोष देवाँगन रामकुमार देवाँगन रेमन साहु के परिवार नल टुटने के कारण पीने के पानी के लिए सुबह शाम गार्डन पाइप लगाकर पानी भरने का काम दो माह से कर रहे है ।

गुणवत्ताविहिन नाली निर्माण
कुआं खार के खेतों के पानी जाने के लिए पुलिया निर्माण कार्य शुरु हुए लगभग दो माह हो गया ।पहले बेस डालकर पाइप डालने की योजना थी लेकिन बड़ा पाइप डालने से रोड ऊपर बनेगा करके वहां पर पक्की नाली का निर्माण शुरु किया गया है ।वह नाली इतनी सकरी बना रहे है कि वह एक बारिश के सीजन में ही जाम हो जायेगा इस प्रकार निर्माण करने से किसानों को पानी की सुविधा मिलना मुश्किल है ।नाली को तिरछा भी बना रहे है संभवत ऐसा लगता है कि कोई ड्राइंग डिजाइन नहीं बना है ठेकेदार अपने मन से जो चाहे कर रहे है ।
संसाधन की कमी से काम धीमा चल रहा है
आसपास के रहने वाले को इतनी समस्या है कि अपनी गाड़ी अपने घर में खड़ी नहीं कर पा रहे है दुसरे के घर में या बहुत मुश्किल से पटरे के सहारे जान जोखिम में डालके घर अंदर करते है । एक ग्रामीण के घर शादी थी और उनके घर के दोनों कार घर में ही बंद रह गये क्योंकि किनारे अचानक से तीन से चार फुट गड्ढा खोद दिया गया बहुत मुश्किल से कई दिनों बाद ठेकेदार से संपर्क करने पर मिट्टी डालकर रेम्प जैसे बनाया गया तब जाके कार घर से निकली और शादी की तैयारी करने में घर वालो को सहुलियत हुई ।
सड़क विकास प्राधिकरण के सब इंजिनीयर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार के मनमानी से कार्य बहुत धीमा है । अभी तक सड़क निर्माण कार्य पुरा हो जाना था लेकिन संसाधन के अभाव के कारण कार्य नहीं हो रहा है ।ठेकेदार के वर्करो को बोलने पर जल्दी करने की बात बोलते है लेकिन फिर कार्य अपने हिसाब से करते है ।इस कारण कार्य बहुत धीमा है।
