पाटन।विगत दिनों नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के गौठान में करंट लगने से मृत हुए कर्मचारी देवेंद्र मारकंडे के दशगात्र कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने देवेंद्र को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।सांसद श्री बघेल ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढांढस बांधते हुए कहा कि हर सुख और दुख की घड़ी में मैं आपके पूरे परिवार के साथ आजीवन खड़ा रहूंगा। श्री बघेल ने मृतक के दिव्यांग सुपुत्र को स्वचालित ट्राईसाईकिल दिलाने की बात कही एवं उनके धर्म पत्नी और पिता को 10 -10 हजार रुपए का सहयोग राशि प्रदान किये।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पाटन के विधायक के ऊपर निशाना साधते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा करंट लगने ,पानी मे डूबने जैसे कारणों से होने वाले मृत्यु पर आर्थिक सहायता के रूप में शासन के तरफ से जो एसडीएम और कलेक्टरो के माध्यम राशि प्रदान किया जाता हैं ,उन्हीं राशि को मुआवजे के रूप देने की बात कहकर सरकार के नुमाइंदे चुप्पी साधे बैठे हुए हैं,मृतक के परिजनों के प्रति अभी तक कोई भी सवेंदना सरकार के तरफ से देखने सुनने को नही मिला है।
सांसद श्री बघेल ने कहा देवेन्द्र को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उत्तरप्रदेश में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ का पैसा मृतकों के परिवार को बाटकर आए थे वैसे ही मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना में मृत कार्यरत कर्मचारी के परिवार को मिलना चाहिए।
