उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को जिपं उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

मुकेश सेन तरीघाट

पाटन–तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर व खारून नदी तट पर बसे गांव तरीघाट मे स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल तरीघाट के दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रो को जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया सम्मानित, ज्ञात हो कि विगत वर्ष कक्षा दसवीं मे प्रथम स्थान में कुमारी पल्लवी यादव 98%,,द्वितीय स्थान पर भुमिका सेन 97%,तृतीय स्थान में योगिता सिन्हा ने स्थान हांसिल किया था, जिसके उपरांत आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू, अध्यक्षता मीराबाई सिन्हा व विशेष अतिथि के रूप में कमलेश नेताम प्रतिनिधि मौजूद रहे, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रो को ससम्मान शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई, इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिपं सदस्य दुर्गा नेताम के प्रतिनिधि कमलेश नेताम,जनपद सदस्य मीराबाई सिन्हा, प्राचार्य गजेंद्र नाथ पांडेय, शाला विकास समिति अध्यक्ष तोरण सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि चोवाराम सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि डा.यशवंत साहू, उर्वशी मैम,राखी मैम,टीपी शर्मा सर,रमेश सर,कत्लम सर ग्रामीण डा. छत्रपाल, साहू, तमेश साहू पंच गंगा राम साहू, मुकेश सेन, संदीप खुटायारे व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *