शिकसा महोत्सव11 व 12 जून को (भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा)

            दुर्ग--  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने तत्वावधान में राज्य स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में दो दिवसीय शिकसा महोत्सव 2022 का आयोजन दिनांक 11व 12 जून 2022 को दुर्ग जिला में संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन में आयोजित किया गया है।
         संस्थापक व संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" ने बताया कि शिक्षक व विद्यार्थी के लिये विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी जिला से कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
 संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने बताया कि प्रथम दिवस 11जून को रंगोली प्रतियोगिता,विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी, शिकसा दर्शन पत्रिका का विमोचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर जिला के गतिविधियों की जानकारी व बेस्ट प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ी फैशन शो व शिक्षक साहित्यकारों द्वारा कवि सम्मेलन का होगा आयोजन दूसरे दिन 12जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारी रत्न प्रतिभा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ साहित्य सम्मान स्व.महेन्द्र देवांगन"माटी" के स्मृति में, सभी प्रतियोगियों का पुरस्कार वितरण व सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा ।
   देवांगन ने आगे बताया कि यह एक पारिवारिक समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है जिसमें रहने व भोजन की व्यवस्था की गई है वही कार्यक्रम को पूर्णतः नशा मुक्त,स्वच्छता युक्त, डिस्पोजल रहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।
           इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला के मंत्रियों सहित मुख्य मंत्री को भी आमंत्रित करने जा रहे है सहमति मिला तो कार्यक्रम और भी भव्य व ऐतिहासिक होगा। 
  इस कार्यक्रम में संरक्षक सूरज श्रीवास, प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, प्रवक्ता- घनश्याम प्रसाद श्रीवास, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व गोपाल ध्रुव, प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे, उपाध्यक्ष नीता त्रिपाठी, महासचिव जमुना देवी गढ़ेवाल, प्रवक्ता मंजुला श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी चमेली साहू अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ मनोज कुमार गुप्ता  सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य को कार्यक्रम का प्रभार दिया गया है।
इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने नेवता गीत के माध्यम से सभी को आने के लिए नेवता दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *