खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनते ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लाबिंग शुरू हो गई है पूर्व सभापति नगर निगम खैरागढ़ व शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोनू ढीमर ने भी अपनी दावेदारी कर दी है। शान्त सरल स्वभाव व कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी सोनू ढीमर ने सभापति रहते अपने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं। लोगों में व्यवहार कुशलता के कारण अच्छी खासी पकड़ है। संपन्न विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपने बूथों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अप्रत्याशित मत दिलाने में कामयाब रहे।
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सोनू ढीमर प्रबल दावेदार
