पाटन– गत दिनों पाटन नगर के गौठान में समूह के अन्तर्गत कार्यरत एक श्रमिक के करंट से मौत के बाद दुर्ग सासंद विजय बघेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात एवँ घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एसडीएम विपुल गुप्ता को ज्ञापन सौपा, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पाटन नगर के गौठान को आदर्श गौठान कहकर ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेस शासन के लोगों को पोल खुल गई है गौठान में घोर लापरवाही के कारण ही श्रमिक देवेंद्र मार्कण्डेय की अकाल मौत हुई है स्वर्गीय देवेंद्र ही अपने बूढ़े माँ बाप का सहारा था बच्चे भी अनाथ हो गए सांसद ने कहा कि इस घटना के बाद गौठान में अन्य कर्मचारियों में भय वयाप्त है श्री बघेल ने कहा कि घटना स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने पर यह बात सामने आई कि लापरवाही के कई मामले छुपाने का प्रयास किया जा रहा है किसी श्रमिक का बीमा नही किया गया है घटना के बाद श्रम विभाग सक्रिय हुआ है सुरक्षा के कोई भी इंतजाम पर्याप्त नही है बिजली का तार खुले हालत में इधर उधर पड़ा है मशीने नई होने के बावजूद कंडम जैसे हो गए है जिसमे जमकर भ्र्ष्टाचार होने की कहानी कह रही है श्री बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब 50 लाख की अनुदान राशि दी जा सकती है तो अपने प्रदेश,अपने गांव के एक गरीब अनुसूचित जाति के श्रमिक को उसका वास्तविक हक क्यों नही दे रहे है दुखी परिवार के लिये संवेदना के दो बोल भी मुख्यमंत्री के मुँह से नही निकला है नही दे पा रहे है यह विषय राजनीति का नही है किसी गरीब परिवार के एकलौता कमाने वाले का अकाल मौत में सवेदना का है ,,प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र के पैसों से वाहवाही लूट रहे है उन्हें अपने प्रदेश से ज्यादा अन्य प्रदेश की चिन्ता है,,सांसद ने कहा कि श्रमिक के अकाल मौत एवँ उनके परिजन को न्याय दिलाने के लिये भरपूर लड़ाई लड़ी जावेगी आगे पार्टी के माध्यम से गौठान वयाप्त अनियमितता को उज़ागर करने अभियान भी चलाया जावेगा इस अवसर पर भाजपा मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर,दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ,भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद वर्मा,,नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खेमलाल देशलहरे,बाबा वर्मा,आशीष शर्मा,हरिशंकर साहू,केवल देवांगन,सागर सोनी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
