पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में लोगो को पीने का पानी के लिये मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने का पानी की सप्लाई सार्वजनिक नलजल योजना के अंतर्गत प्रदाय होती है। जैसे ही नल पानी की सप्लाई शुरू होती है हर वार्ड में लोगों ने अपने घरों में मोटर पंप लगा रखा है। हालत यह है कि हर चौथे घर में एक मोटर पंप मिलेगा। जिससे की सप्लाई शुरू होने के बाद इन्हें लगाकर अतिरिक्त पानी खींचा जाता है। इससे अन्य घरों के नलों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है। मोटरपम्प से पानी खींचकर लोग अपने घरों के बाड़ी में सब्जी उगाने के काम मे ला रहे है जिसका खामियाजा लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। गांव में ऐसे कई घर है जिनके घरों तक पानी ही नही पहुंच पाता।
वर्षण…
नलजल कनेक्शन से मोटरपम्प से पानी खींचने की लगातार शिकायत आ रही है। इस सम्बंध में सोमवार को पंचायत की आवश्यक मीटिंग रखी गई है। जिसमे प्रस्ताव लिया जाएगा कि जिन लोगो के द्वारा मोटरपम्प से पानी खींचा जाता है। उनके खिलाफ उचित करवाई की जाएगी।
सुंदरलाल खरे, सरपंच ग्राम पंचायत पचपेड़ी

