पाटन.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोई भी गरीब और मजदूर भूखा ना रहे इस उद्देश्य को लेकर पाटन विधानसभा क्षेत्र के गाँव-गाँव मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरमंदों को राशन सामग्री बांटी जा रही है। रविवार को सेक्टर प्रभारी दिलीप टंडन के नेतृत्व में ग्राम औरी, भाठागांव, ,पचपेड़ी, पहडोर,में राशन सामग्री वितरण किया गया। राशन सामग्री में चावल, तेल, धनिया, मिर्ची, हल्दी पावडर, आचार नमक पैकेट दिया गया। मौके पर रामा कुर्रे( युवा अध्यक्ष सतनामी समाज पाटन) दिनेश टंडन (महासचिव ) कमल चंद्रकार, गजाधर वर्मा ,खिलावन यादव, अमोल दास ,मुकेश चन्द्राकर उपस्थित थे।
