राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके से राजभवन रायपुर में विभा अवस्थी एवं पीएसी सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट


रायपुर। भारतीय केंद्रीय रेल बोर्ड रेल मंत्रालय भारत सरकार की सदस्य श्रीमती विभा अवस्थी एवं पीएसी प्रतिनिधि मंडल रेल बोर्ड के सदस्य की सौजन्य भेंट छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से राजभवन रायपुर छत्तीसगढ़ में एक सौजन्य भेंट की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश में रेल यात्री सुविधा समिति के सभी सदस्य राजेंद्र फड़के , अभिलाष पांडे, रामकुमार पाहन एवं कैलाश वर्मा एवं संयुक्त प्रतिनिधिमंडल श्रीमती विभा अवस्थी के नेतृत्व में राज्यपाल से छत्तीसगढ़ प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए एवं यात्रियों के लिए सुविधाओं के लिए निरीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से बैठकर विस्तृत चर्चा की गई विगत दिनों दिनांक 19 अप्रैल से 22 अप्रैल 2022 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न डिवीजन में निरीक्षण किया गया बिलासपुर जोन के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर डिविजन, रायपुर डिवीजन, संबलपुर डिविजन, एवं नागपुर डिवीजन के कुछ प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होने वाली यात्रियों कि सुविधाओं को लेकर जांच की गई। जिन स्टेशनों का निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम बिलासपुर स्टेशन, भाटापारा ,सिलयारी, महासमुंद बागबाहर,खरियार रोड ,रायपुर रेलवे स्टेशन ,दुर्ग रेलवे स्टेशन, राजनांदगांव रेलवे स्टेशन एवं डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्गदर्शन में एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में रेल यात्री सुविधा विस्तार को लेकर एवं प्रदेश के यात्रियों को स्टेशनों पर सुविधाएं प्राप्त हो इसे हेतु अधिक से अधिक ऐसे प्रयास किए जाएंगे इस स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो हमारा उद्देश्य प्रदेश में सभी रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता को लेकर, बाहर से पधारे यात्रियों को निवास को लेकर, स्वास्थ्य सुविधा एवं महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया एवं स्टेशन नवसृजन नव निर्माण के लिए अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाए साथ ही स्टेशनों पर प्रदेश की संस्कृति लघु उद्योग के माध्यम से रोजगार करने वाले वस्तुओं का चित्रण करने एवं हमारे प्रदेश की संस्कृति से निर्मित सामग्रियों का स्टाल के माध्यम से प्रदर्शन कर छोटे कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रोजगार प्राप्त हो इस हेतु प्रयास किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में पर्यटन स्थल रतनपुर महामाया मंदिर, चंडी देवी माता जी बागबहरा , बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ,को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान एवं बढ़ावा देने के स्थानीय स्टेशनों पर क्षेत्र के स्टेशनों पर पर्यटक से जुड़ी हुई स्थल को प्रदर्शित कर दर्शाने का प्रयास किया जाएगा।
वही कुछ छत्तीसगढ़ के स्थानीय रेल से संबंधित मुद्दे रहे महासमुंद बागबाहरा को रायपुर जोन में जोड़ने की राजनांदगांव डोंगरगढ़ को भी रायपुर डिवीजन में जोड़ने की एवं स्थानिय स्टेशन की अनेक मांगों को महामहिम के सामने रखी राजीम,गरियाबंद मैनपुर , देवभोग सीधे जूनागढ़ उड़ीसा जोड़ने वाली प्रस्तावित रेल मार्ग की सर्वे की ओर भी ध्यान आकर्षण भी कराया जो सर्वे हुई है उस सर्वे के लिए भी उन्हें बताया फिर से सर्वे कराकर उस कार्य को आगे बढ़ाया जाए । छत्तीसगढ़ प्रदेश में रेल से जुड़ी हुई प्रदेश में बंद परियोजनाओं को प्रगति प्रदान करने हेतु महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह जी के द्वारा अनेक रेलवे लाइन प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण हेतु प्रयास किए जाएं, पुनः विस्तार किया जाए कोमाखान में आम ग्रामीणों को रेलवे पुलिस के द्वारा परेशान करने की शिकायत पर एवं महासमुंद , बागबाहरा स्टेशन तथा खरियार रोड के स्टेशन पर स्थानीय मुद्दों पर जल्द पूरा करने के प्रयास किया जाएगा भाटापारा में स्टेशन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यानाकर्षण किया गया, साथ उन्होंने महामहिम से चर्चा की रेल के विस्तार को लेकर आदरणीय महामहिम से अवगत कराया। छत्तीसगढ़ प्रदेश नई रेल लाइन विस्तार को लेकर आदरणीय महामहिम से आग्रह कर कहा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री को अवगत कराते हुए एवं स्वयं भी रेल बोर्ड की बैठक में रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *