संध्या सेन@फिंगेश्वर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 22 मई को दुर्ग आगमन हुआ था। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं पदाधिकारियों ने अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के दिशा निर्देश में पूरे देश में शासकीय अवकाश की मांग की जा रही है। वही रोशन लाल अवस्थी प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज गरियाबंद ने मुख्यमंत्री को पुनः ज्ञापन प्रेषित कर 3 मई अक्षय तृतीया परशुराम जयंती से पूर्व शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।
3 मई अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग
