भिलाई।आज सेक्टर भिलाई 3 अंतर्गत सिरसाकला, उरला, सरस्वती शिशु मंदिर भिलाई 3, केंद्रीय विधालय चरोदा, मिडिल औंधी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 युपीएचसी चरोदा मे 12 से 14वर्ष आयु छात्र छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन किया गया शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा के बीईईटीओ व भिलाई 3स्वास्थ्य प्रर्यवेक्षक सैय्यद असलम ने बताया कि सभी स्कूलों मे परीक्षा भी संचालित है अभिवाको का सहमति भी लेनी है स्कूलों से सम्पर्क करके कार्य योजना बना रहे है बच्चों को अपना आधार कार्ड ओर भोजन करके आने बोला जा रहा है असलम ने बताया कि वैक्सीन पूरी सूरक्षित है बच्चों मे वैक्सीन लगाने उत्साह भी है स्वास्थ्य विभाग भिलाई.3 स्कूलों मे वैक्सीन के प्रति जागरूकता लाने ,उसके लाभ ,बच्चों मे भय हटाने से सामूहिक खेल सांप सीढी, जोंक, आदि के माध्यम से उन्हें समझा रहा है स्कूलों मे टीकाकरण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 चिकित्सा प्रभारी डा स्मृति पांडेय, डा अनिशा कुर्रे, चरोदा डा विनय उपाध्याय, डा कीर्ति ओर बीईईटीओ सैय्यद असलम ,एल एच व्ही श्रीमती रंजू विश्वास, श्रीमती ए दत्ता ने विजिट किया उरला मे 20 छात्र -छात्राओं व केंद्रीय विधालय चरोदा मे 45 ,सिरसाकला भिलाई 3 मे 40 इसी तरह गनियारी मे 74 बच्चों को एंव अन्य शालाओं मे वैक्सीनेशन किया गया सभी स्वास्थ्य संयोजिका, स्वास्थ्य संयोजक व शहरी ए एन एम ने इस.दौरान छात्र छात्राओं को लू से बचने के उपाय बताए ओर खाली पेट निकलने से बचने ओर शरीर को पूरा ढक कर रखने तथा बिना किसी कार्य के धूप मे तुमने निकलने से बचने सलाह दी शरीर मे पानी की कमी अथवा लू लगने पर ओ आर एस घोल उपयोग करने सलाह भी दिया गया
भिलाई-चरोदा में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को लगाया गया कोविड टीका
