स्कूलों में छुट्‌टी का आदेश जारी… राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मी छुट्टी का आदेश किया जारी….जानिये कब से होगी छुट्टियां…

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है। 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।

तेज गरमी के मद्देनजर स्कूलों में समय से पहले गरमी की छुट्टी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ में चल रही लू के थपेड़ों को देखते स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने कल शाम सरकार को प्रस्ताव भेजा दिया।प्रस्ताव में 25 अप्रैल याने सोमवार से गरमी की छुट्टी घोषित करने लिखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *