रोशन अवस्थी@देवभोग। –सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग मे विभाग ने स्वास्थ्य मेला का आयोजन कराया जिसमे क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बतौर बुलाया गया था पर जब विधायक वहाँ बुलाये गये समय पर पहुँचे तो ना कोई उनके आवाभगत के लिये खडा था और ना ही उन्हे तजब्बो दिया स्टाप नर्स भी विधायक को देख उनके स्वागत को आगे नही आये वही खण्ड चिकित्सा अधिकारी अंजु सोनवानी और बाकि के आयोजक कर्मचारी भी वहाँ मौजूद नही थे इन सब रवैये को देख क्षेत्रीय विधायक नाराज होकर निवास लौट गये।जबकि विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जीवन दीप समिति के अध्यक्ष भी है।फिर उनके साथ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने आदर का आचरण नही किया इसबात को लेकर विधायक पुजारी भारी नाराज दिखे वही विधायक के साथ हुये व्यवहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ मे भी नाराजगी देखी गयी।मण्डल अध्यक्ष लुद्रास साहू और सासंद प्रतिनिधि कुंजबिहारी बेहेरा भी नाराजगी जतायी है।
गरियाबंद मे अफसरशाही हावी विपक्ष का विधायक हूँ इसलिये दुर्व्यवहार
स्वास्थ्य मेला मे क्षेत्रीय विधायक पुजारी अपने साथ स्वास्थ्य विभाग के रवैये को लेकर गंभीर आरोप लगाये है उन्होने प्रेसवार्ता मे कहा गरियाबंद जिले मे अफसरशाही हावी हो गया है।मै विपक्ष का विधायक हूँ इसलिये सरकारी आयोजनो मे भी सत्तापक्ष के कार्यकर्ता को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।बीते कल स्वास्थ्य मेला मे विधायक को बुलाकर वहाँ कोई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित ना होने को लेकर कहा स्वास्थ्य प्रशासन से ऐसी उम्मीद नही थी स्वास्थ्य विभाग की इसप्रकार की हरकत सरकार के मनोभाव को प्रदर्शित करती है।
नाराजगी दूर करने स्वास्थ्य अधिकारी पहुँचे विधायक निवास
इधर विधायक नाराज होकर मेला स्थल से लौट आये उधर विधायक की नाराजगी देख स्वास्थ्य अफसर का एक प्रतिनिधि मण्डल विधायक निवास पहुँचकर उन्हे कार्यक्रम मे शामिल होने के लिये मनाता रहा पर विधायक पुजारी इतने नाराज थे कि वो मनाने पर भी नही माने।वही विधायक ने स्वास्थ्य अफसरो की टीम से स्वास्थ्य मेला मे जाने से साफ मना कर दिया।वही उनके जाने के बाद जिला चिकित्सा अधिकारी एन आर नवरत्ने से दूरभाष पर चर्चा कर स्थानीय चिकित्सा अधिकारी के रवैये को लेकर नाराजगी जतायी है।
स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर करेंगे शिकायत
विधायक डमरूधर पुजारी कल हुये वर्ताव को लेकर भारी नाराज है और उन्होने कहा है स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।उधर सासंद प्रतिनिधि कुंजबिहारी बेहेरा ने भी सरकारी कार्यक्रमो मे भाजपा जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा को लेकर सांसद चुन्नीलाल साहू से चर्चा कर स्थानीय स्वास्थ्य अफसर की शिकायत की है।उधर विधायक के नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के आतिथ्य मे स्वास्थ्य मेला को सम्पन्न कराया ।
स्वास्थ्य मेला मे विधायक को तवज्जो नही भडके विधायक …मेला स्थल से वापस लौटे कहा देवभोग मे अफसर शाही हावी
