कवर्धा में आजादी के अमृत महोत्सव में स्वास्थ्य मेले पर आंदोलन का ग्रहण ,द्वेष पूर्ण निलंबन की कार्यवाही सुन्न करने की मांग

  • 22 अप्रैल को संभाग के हजारों कर्मचारी करेंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कवर्धा का घेराव ,स्वास्थ्य व्यवस्था होगी प्रभावित

कवर्धा। कवर्धा में फिर से स्वास्थ्य सेवाएं आंदोलन के कारण प्रभावित हो सकती हैं प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए जिले में विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है किंतु कवर्धा जिले के कर्मचारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुजॉय मुखर्जी के तानाशाही रवैए से परेशान होकर आंदोलन करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता एवं प्रदेश सचिव प्रवीण डीडवंशी ने बताया कि सीएमएचओ डॉक्टर मुखर्जी के तानाशाही रवैया से परेशान जिले के कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है जिससे कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिले में इनके विरुद्ध चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनेकों बार शिकायत किया है जिसमें कर्मचारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ गाली गलौज, मानसिक प्रताड़ना, वेतन कटौती एवं दुर्व्यवहार जैसे शिकायतें हैं एवं पूर्व में एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने पर भी इनका नाम आया था। इतनी शिकायतों के बाद भी उच्चाधिकारियों द्वारा संरक्षण प्रदान कर वर्तमान कांग्रेस सरकार को बदनाम करने एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध बार-बार आंदोलन के लिए उकसाया जा रहा है जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित एवं स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब हो रही हैं।

संघ के कवर्धा जिलाध्यक्ष गणेश जांगड़े द्वारा परामर्श दात्री बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को रखने पर वाद विवाद किया गया एवं छोटे एवं गरीब वर्ग के कर्मचारी को देख लेने की धमकी भी दिया गया जिसके बाद द्वेष भावना से प्रेरित होकर मानसिक प्रताड़ना के उद्देश्य से औचक छापा मार कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया जिसका स्पष्ट रूप से सत्यता से जवाब प्रस्तुत करने पर सीधी निलंबन की एकतरफा कार्रवाई की गई जो पूरी तरह से द्वेष भावना से प्रेरित प्रतीत होता है तत संबंध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा जिला कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों को प्रकरण से अवगत कराने के बाद भी निलंबित कर्मचारी को बहाल ना करने एवं तानाशाही अधिकारी को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रशासन के विरुद्ध कर्मचारी लामबंद हो गए हैं ।उक्त प्रकरण का संघ के प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संज्ञान में लेते हुए कर्मचारी को बहाल करने का निवेदन किया है, बहाल नहीं करने की स्थिति में संभाग के हजारों कर्मचारियों के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कवर्धा का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें जिले के साथ-साथ संभाग की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होगी एवं मुख्यमंत्री द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित स्वास्थ्य मेला भी प्रभावित होगी इसकी संपूर्ण जवाबदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर से मुखर्जी की होगी इस संबंध में दुर्ग जिला अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि सीएमएचओ कवर्धा घेराव के लिए दुर्ग जिले के सभी ब्लाकों धमधा ,पाटन, निकुम से भी से सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मचारी कर्मचारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *