अर्जुंदा. आज जहां पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी से हाहाकार मचा हुआ है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत कांदुल एवं उपस्वास्थ्य केंद्र के द्वारा गांव में एक ऐसी व्यवस्था किया जा रहा है। जिसके चलते पूरे बालोद जिला में इस ग्राम को सहराया जाएगा। क्योंकि ग्राम का कांदुल एक ऐसा गांव है जहां 32 लोग बाहर से आए हुए हैं जिसमें 26 लोग महाराष्ट्र से आए हुए हैं और बाकी अन्य 06 अलग-अलग जगहों से एक छोटा सा ग्राम कांदुल जाहाँ इतने लोग बाहर से आए हैं और इनको संभालना ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। और इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के आर एच ओ विनोद जैयस्वार एवं गांव की प्रथम महिला सरपंच प्रतिभा देवदास उपसरपंच छबील जोशी तथा गांव के समस्त पंच मितानिने स्वास्थ्य संगठन के कार्यकर्ता सभी लोगों का बड़ा ही योगदान इस ग्राम में रहा है और इसके चलते गांव में कोरोना वायरस को लेकर बहुत से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए दीवाल लेखन कार्य भी किया जा रहा है जिसमें कोरोना वायरस से बचने के उपाय एवं किस तरीके से यह वायरस एक दूसरे में फैलता है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विनोद जैयस्वार के द्वारा सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उनको बार-बार हाथ धोने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ।और बाहर निकालने पर मुंह में मास्क लगाकर ही बाहर निकले इसके लिए भी उन लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि इस कोरोनावायरस से बचा जा सके साथ ही अपने पूरे गांव को इस वायरस से बचाया जा सके इस प्रकार इस कार्य में गांव वालों का भी बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है और सभी लोग इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
