रायपुर. छत्तीसगढ़ में भी अब लगातार कोरोना का कहर बढ़ रहा है। कल कटघोरा में 7 नए मरीज मिला था। उसके बाद आज फिर 4 नए मरीज मिला। कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके कटघोरा के बाद बिलासपुर में 1 नया संक्रमित मरीज मिला है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या 30 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 10 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस वक्त छत्तीसगढ़ में 20 एक्टिव केस हैं।
