युवा कांग्रेसी घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों को दे रहे है राशन

पाटन. कोरोना महामारी के संक्रमण रोकने 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन में भी कोई गरीब-मजदूर परिवार भूखा ना रहे इस उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते परेशान गरीब-मजदूर व जरूरत मंद परिवारों को उनके घर पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जनपद सदस्य अंशु रजक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के भूषण देशलरे की टीम ने कापसी में जरूरत मंद को राशन वितरण किया। मौके पर भूषण, प्रवीण सारंग, जितेश्वर सोनवानी, भूपेंद्र रात्रे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *