पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम टेमरी निवासी रामदास मानिकपुरी को प्रांतीय मनिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्रीनियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ ललित दास मानिकपुरी, सुन्दर दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेश दास मानिकपुरी के अनुशंषा पर हुई है।
रामदास मनिकपुरी पनिका समाज पाटन ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में समाज मे अपनी सेवा दे रहे है। मनिकपुरी को बड़ी जवाबदारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पद दिया गया है। ग्राम टेमरी(पाटन) निवासी रामदास मनिकपुरी ने समाज की बड़ी जवाबदारी दिये जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा मैं समाज की एकता अखंडता को बनाए रखने हेतु सदैव ईमानदारी निष्ठा एवं लगन से काम करुंगा।
